अश्वत, रचित, विक्रम और मेघना, वे सभी इस बात से अनजान थे कि अब वे लोग उस मनहूस घर में हमेशा के लिए कैद हो चुके थे और उन्हें बचाने आए पुलिस वाले भी, वहाँ से निकल पाने में असमर्थ थे। उस घर के रहस्यों को समझ पाना किसी के लिए भी संभव नहीं था। घर का मुख्य दरवाज़ा स्वतः बंद होने के बाद, वे सभी घबरा गए और उस दरवाज़े को खोलने के लिए रचित और विक्रम दरवाज़े पर झपट पड़े और दरवाज़े के हैंडल को पकड़ कर अपना पूरा बल लगाते हुए उसे खींचने लगे, लेकिन पूरा प्रयास करने के बाद भी वे दोनों मिलकर भी उस दरवाज़े को खोल नहीं पाए। “ माद***, खुल जा माद***, खुल जा। ” विक्रम गुस्से में अनाप-शनाप गालियाँ बक रहा था। मेघना ने आगे बढ़कर घबराते हुए, दरवाज़े को पीटना शुरू कर दिया, वह डर के मारे जोर-जोर से चीखने लगी, “ कोई है? प्लीज़ हेल्प। कोई है? कोई तो दरवाज़ा खोल दो यार! प्लीज़! ” अचानक घर के भीतर जितने भी रोशनदान थे, प्रज्वलित हो उठे और पूरा घर रोशनी से जगमगा उठा। उन लोगों ने डरकर यहाँ-वहाँ देखना शुरु कर दिया लेकिन कोई नज़र नहीं आया। यह समझना बहुत मुश्किल था कि रोशनदान किसी ज्वलनशील पदार्थ से प्रज्वलित हो रहे थे...
Best all time stories to read. Find some very interesting stories, blogs and movies topics. You can spent great time with great story. Best Fictional, Drama, Romantic and thrilling Stories.