Skip to main content

Ashwat Neelam Shakti

अश्वत नीलम शक्ति

Greattimewithstories Lallantop stories adda
Ashwat ki mahan gatha


अध्याय 1

भाग 1 = सपना

कहते हैं छोटा परिवार खुशहाल परिवार होता है लेकिन अगर इस छोटे से परिवार का एक भी सदस्य कम हो जाए तो सारी खुशियां एक पल में समाप्त हो जाती हैं। परिवार ही तो है जो लोगों के सुख-दुख का कारण बनता है। हमारी कहानी भी एक ऐसे ही परिवार के बारे में है।

एक छोटा सा परिवार जिसने हाल ही में एक छोटे से शहर में एक छोटा सा नया घर लिया। उनके पुराने घर का सारा ज़रूरी सामान उनके नए घर में शिफ्ट हो चुका था, यह नया घर उनके प्यारे बेटे अश्वत के जन्मदिन का तोहफा था जिसे वह दिल-ओ-जान से प्यार करते थे।


घर की सभी दीवारें हल्के-गहरे रंगों से पेंट की गई थीं इसलिए पूरे घर से नए नए पेंट की खुशबू आ रही थी, फर्श मखमली सफेद टाइलों से बना हुआ था जिसपर छोटे से सात साल के बच्चे, अश्वत, ने अपने फिसलते हुए पैरों को महसूस किया और उसने पूरे घर में इधर-उधर भाग कर फर्श पर फिसल कर देखा, इसमें हैरानी की कोई बात नहीं थी कि अश्वत को उसका नया घर पसंद आया था।

घर का कुछ फर्नीचर नया था तो कुछ फर्नीचर पुराना था जो पुराने घर से आया था जैसे हॉल की एक दीवार पर लटकी पुरानी घड़ी जो रात होते ही आम घड़ियों से ज्यादा शोर करती थी, अश्वत के माता-पिता का पुराना बेड जिस पर सोते समय करवटें लेने के कारण चरमराहट की आवाज़ें आराम से सुनी जा सकती थीं। अश्वत के पिता की ढेर सारी पुरानी किताबें और किताबों से लदी हुई एक बड़ी सी अलमारी, कुछ तांबे और चांदी के पुराने बर्तन आदि।


‌‌‍‍‍“यह किसका घर है, पापा” अश्वत ने बड़ी उत्सुकता के साथ अपने पिता से पूछा।

“ये..” उन्होंने घर की ओर देखा और फिर मुस्कुरा कर बोले यह हमारा नया घर है, बताओ कैसा लगा?”


“हमारा नया घर” अश्वत ने बड़ी हैरानी से अपने पिता की बात दोहराई।


“क्या हुआ! नया घर पसंद नहीं आया।”

“बहुत अच्छा है पापा, हम सब सच में यहीं रहेंगे”

अश्वत के इस सवाल का जवाब देने के लिए उसकी माँ अपने घुटनों के बल बैठकर उसका गाल खींचते हुए बड़े प्रेम से बोलीं “हाँ, शैतान, हम सब अब से यहीं रहेंगे और तुम्हें अपना कमरा नहीं देखना क्या?”


“मेरा कमरा” अश्वत ने बड़ी खुशी से पूछा

“कहाँ है?”

“ऊपर”

जवाब मिलते ही अश्वत किसी घोड़े की तरह अपने कमरे को देखने की उत्सुकता में तेजी से भागते हुए ऊपर गया।

भले ही उसके पिता ने उसे ऊपर आराम से जाने के लिए कहा था लेकिन वह बिना रुके जल्द से जल्द अपने कमरे तक पहुंचना चाहता था।


उसके कमरे में एक नया गद्देदार बेड पड़ा था जो उसके लिए काफी बड़ा था, कुछ कार्टूनों के पोस्टर दीवारों पर चिपके हुए थे और उसके कमरे में लगा हुआ नीले रंग का पंखा जो उसके लिए सबसे अनोखा था, उसके कमरे की एक दीवार पर एक बड़ा सा वन-मैन का पाॅस्टर लगा हुआ था, जो उस समय उसे सबसे अधिक प्रिय था और वह भी उसकी तरह ही बनना चाहता था इसलिए उसका पोस्टर देखकर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।



जब तक अश्वत अपना कमरा देख पाता तब तक उसके पिता भी ऊपर उसके कमरे में आ चुके थे।


उसके पिता ने हमेशा की तरह उसे हीरो बुलाते हुए बड़े प्रेम से पूछा “कमरा कैसा लगा, हीरो”



“बहुत बहुत बहुत अच्छा” उसने खुशी में कितनी बार बहुत बोला उसे भी पता नहीं चला, लेकिन वह बस इस असमंजस में था कि किताबों से लदी हुई वह अलमारी उसके कमरे में क्या कर रही थी जो उसके पिता की थी जिस पर भिन्न-भिन्न प्रकार की कई पुरानी किताबें रखी हुई थीं।



अश्वत बार-बार किताबों की ओर देख रहा था इसलिए इससे पहले वह कुछ पूछ पाता उसके पिता बोल पड़े


“ ओह! यह अलमारी यहां कैसे आ गई? अगर हमारे कमरे में जगह होती तो मैं अपने दोस्तों को अपने साथ ही रखता।”


“दोस्त”


“हाँ, दोस्त, यह जो किताबें होती हैं ना बेटा, हमारी सबसे अच्छी दोस्त होती है।


“और एक सीक्रेट बात बताऊँ” वह बहुत ही दबी हुई और रहस्यमई आवाज में बोले।

अश्वत ने बड़ी मासूमियत से अपना सिर हिलाया

“यह सारी किताबें मुझसे बातें करती हैं और तुमसे भी करेंगी, अगर तुम इन्हें अपना दोस्त बना लो तो।”

“अश्वत!” उन्हें अचानक एक खतरनाक चीखती हुई आवाज सुनाई दी, आवाज़ इतनी कर्कश भरी थी कि कानों को चुभ रही थी।

“अश्वत!” एक बार फिर से वह डरावनी आवाज सुनाई दी जो बार-बार अश्वत को बुला रही थी

अचानक पूरा घर हिलने लगा और अश्वत डर के मारे भागकर अपने पिता से चुंबक की तरह चिपक गया, सारा सामान इधर उधर बिखरने लगा, अलमारी से एक-एक कर सभी किताबें नीचे गिरने लगीं।


एक बड़ी सी चुड़ैल ने उनके घर की छत को अपने बड़े बड़े हाथों से उखाड़ फेंका, जब उन दोनों ने ऊपर देखा तब तक उनके सिर से छत गायब हो चुकी थी, सिर पर छत ना होने के कारण अब उस चुड़ैल का डरावना चेहरा साफ-साफ दिखाई दे रहा था, चुड़ैल काफ़ी हद तक अश्वत की मम्मी जैसी ही दिख रही थी।

अचानक उस चुड़ैल ने लपालप पानी से भरी हुई एक बड़ी सी टंकी का पानी उन दोनों के ऊपर पलट दिया।

आंखें खुलीं, अश्वत तेजी से झटपटाते हुए उठा, नींद टूट चुकी थी देखा तो यह मात्र एक सपना था। उठते ही उसकी नजरें अपनी माँ पर पड़ीं, जिनके हाथ में पानी से आधा भरा हुआ एक कांच का गिलास था।

Mygoodtimestories Fictional Stories with Romantic and thrilling Powerful story in hindi and English
Mygoodtimestories
Mygoodtimestories
               अभी कहानी जारी है.......

Comments

  1. Wow, Thanks for this blog. If you are searching for Best Institute for Digital Marketing You can Join Inkspace Academy to make your wonderful career.

    ReplyDelete
  2. Wow, Thanks for this Blog. If you're searching for cyber security training and services in India. Contact Driveit Technologies.

    ReplyDelete

Post a Comment

Leave your feedback in comment section. If this story worth for a movie, Please support us.

Popular posts from this blog

Think Again The Power of Knowing What You Don't Know by Adam Grant

Think Again: The Power of Knowing What You Don't Know. This is another brilliant book from Adam Grant. The core message of this book is to think like a scientist. Always seeking new information, challenging existing beliefs including your own, running experiments to test your hypotheses and being a lifelong learner. Adam explains the concepts and then shows us how to apply these rethinking principles to all walks of life. From dealing with prejudices, education, organisational behaviour, listening and questioning, career planning, dealing with conflict and disagreements and avoiding overconfidence. And a few more. As usual Adam combines incredible rigour of studies ( meta analyses ) with practical tips. Most books have a few good chapters and some ordinary ones. But every chapter in this book is worth learning from. Adam discusses a lot of familiar concepts like psychological safety or listening well. There’s nothing new about them. It’s how these concepts reconcile and fit with th...

Great panchatantra stories for kids in english

You are going to read best panchatantra bedtime stories for kids in english. All time great stories we remember from our childhood. Read and share to your kids best morals for their great positive Life. 2. The Hen and the Falcon A falcon and a hen were talking to each other. The falcon said to the hen, “You are an ungrateful bird.” "Why do you say that?" the hen asked angrily. The falcon replied, “Your masters feed you but you fly from one corner to another, if they come to catch you. ungrateful. I am a wild bird, yet I always please those who are kind to me.” The hen asked quietly, “I have seen hundreds of hens being roasted. If you were in my place, you would never go near your masters. While I only fly from corner to corner, you would fly from hill to hill.” Moral: Do not judge without understanding the whole story. 3. The Mouse Turned into a Lion One day, a sage saw a mouse being chased by a cat. The sage, with his supernatural powers, made him a cat to save h...

Pushpa the rule movie script leaked after Pushpa the rise

Pushpa: The Rise – Part 01 is a 2021 Indian Telugu-language action drama film[6] written and directed by Sukumar. Produced by Mythri Movie Makers in association with Muttamsetty Media, it stars Allu Arjun as the titular character alongside Fahadh Faasil, in his Telugu debut, and Rashmika Mandanna while Jagadeesh Prathap Bandari, Sunil, Rao Ramesh, Dhananjaya, Anasuya Bharadwaj, Ajay and Ajay Ghosh play supporting roles. The first of two cinematic parts, the film depicts the rise of a labour in the smuggling syndicate of red sandalwood, a rare wood that grows only in the Seshachalam Hills of Andhra Pradesh state.  A labourer named Pushpa makes enemies as he rises in the world of red sandalwood smuggling. However, violence erupts when the police attempt to bring down his illegal business. 1990 के दशक में, पुष्पा राज एक लेबर है, जो लाल चंदन की लकड़ी की तस्करी का काम करता है, एक दुर्लभ लकड़ी जो केवल आंध्र प्रदेश में चित्तूर जिले के शेषचलम पहाड़ियों में उगती है। जब डी.एस.पी गोविंदप्पा उ...