Skip to main content

ashwat naina love kiss scene

 “ मुझे एक बात समझ में नहीं आ रही!” नैना उस सोफे पर बैठते हुए बोली। “ क्या तुम सच में इस घर से आज तक कभी बाहर नहीं गए और अगर तुम इतने वर्षों से इस घर में कैद हो, तो यहाँ खाते-पीते क्या हो और क्या तुम्हें अपने परिवार कि याद नहीं आती।” नैना ने अपने माता पिता को याद करते हुए पूछा।


“ ज्यादा सोचो मत, धीरे-धीरे तुम्हें सब समझ में आ जाएगा, पहले ही दिन सब कुछ जानने कि कोशिश करोगी तो तुम्हारे सिर में दर्द होने लगेगा।” अश्वत ने नैना कि चिंता करते हुए कहा, वह उसे परेशान नहीं देख सकता था, इसलिए उसे चिंता करने के लिए मना कर रहा था।


उस कक्ष में तीन हरे रंग के सोफे रखे हुए थे, निराश मन से खड़ी नैना काफी थक चुकी थी इसलिए कुछ देर आराम करने के लिए वह किसी एक सोफे पर बैठ गई।


कुछ देर आराम से बैठने के बाद उसकी आंख लग गई और वह सो गई। उसे सोता देख अश्वत भी उसके नजदीक बात गया, और काफी देर तक उसे ही घूरता रह, उसका मन नैना को चूमने का कर रहा था लेकिन मर्यादा ने उसकी इच्छाओं को बांध रखा था। कुछ देर बाद उसकी भी आँख लग गई।

कुछ देर बाद, अश्वत एक ख़तरनाक आवाज से डरकर उठ गया, उसने देखा नैना जोर-जोर से राक्षसों की भाँति खर्राटें भर रही थी और जब भी नीद के कारण उसकी गर्दन इधर-उधर गिरती तो उसकी चेतना उसे झंझोड़ कर रख देती और कुछ दैर के लिए उसके खर्राटों पर विश्राम लग जाता और वह गहरी नींद में चली जाती। उसकी खराटे बंद होने के बाद अश्वत भी फिर से हो गया लेकिन कुछ देर बाद उसके खराटे फिर से शुरु हो गए। अश्वत फिर से जाग गया, उस घर में ज़रा सी भी हलचल पर, किसी भी अनचाहे खतरे को भाँप कर, उसकी नींद खुलने कि आदत पड़ चुकी थी।


इस बार अश्वत नैना कि गर्दन को लुढ़कता देख, स्वयं को रोक नहीं पाया और वह नैना के सिर को अपने कंधे से सहारा देते हुए उसके करीब बैठ गया, जिससे नैना आराम से रात भर सो सके, लेकिन इस चक्कर में अश्वत कि नींद हराम हो गई क्योंकि गहरी नींद आने के बाद नैना लगातार खराटे लेती रही।


जब नैना कि आँखें खुलीं तब उसे सबसे पहले अपने सामने अश्वत का ही चेहरा दिखा, जो प्रेम भरी दृष्टि से लगातार उसे ही देख रहा था। नैना कोई प्रतिक्रिया नहीं थी वह भी कुछ पल के लिए अश्वत देखती रही, अश्व नैना को गलत समझ बैठा और उसकी प्रेम भरी दृष्टि से आकर्षित होकर, अश्वत उसके होठों को चूमने ही वाला था कि नैना भड़भड़ाकर उठ खड़ी हुई,‌ जैसे उसे स्मरण हो आया हो कि वह गलत करने जा रही थी।


“ क्या करने जा रहे थे!” नैना ने ऐसे बोली जैसे वह अश्वत को जानती ही नहीं थी।


“ तुम तो ऐसे कह रही हो जैसे ये सब पहली बार होने वाला था।” अश्वत ने कहा।


“ ओ… हैलो मिस्टर! इस बारे में सोचना भी मत। उस बात के आठ साल बीत चुके हैं और वो एक बचपना था। अब मंगनी हो चुकी है मेरी।” नैना ने अपनी सगाई की अँगूठी दिखाते हुए कहा। अश्वत मुस्कुराने लगा।


“ मंगनी हो या शादी लेकिन अब कोई फायदा नहीं। क्योंकि अब आठ जन्म भी ले लोगी, तब भी इस घर से बाहर नहीं निकल पाओगी और वो तुम्हारा बावला मंगेतर, एक दिन आएगा तुम्हें ढूंढता हुआ, तब तुम्हें पता चलेगा कि तुम कितने बड़े गधे के साथ शादी करने जा रही थीं।”


“ क्या क्या कहा तुमने। इसका मतलब मैं भी तुम्हारी तरह इस घर में हमेशा कैद रहूंगी। नहीं, नहीं ऐसा नहीं हो सकता।

Comments

Popular posts from this blog

Think Again The Power of Knowing What You Don't Know by Adam Grant

Think Again: The Power of Knowing What You Don't Know. This is another brilliant book from Adam Grant. The core message of this book is to think like a scientist. Always seeking new information, challenging existing beliefs including your own, running experiments to test your hypotheses and being a lifelong learner. Adam explains the concepts and then shows us how to apply these rethinking principles to all walks of life. From dealing with prejudices, education, organisational behaviour, listening and questioning, career planning, dealing with conflict and disagreements and avoiding overconfidence. And a few more. As usual Adam combines incredible rigour of studies ( meta analyses ) with practical tips. Most books have a few good chapters and some ordinary ones. But every chapter in this book is worth learning from. Adam discusses a lot of familiar concepts like psychological safety or listening well. There’s nothing new about them. It’s how these concepts reconcile and fit with th...

Great panchatantra stories for kids in english

You are going to read best panchatantra bedtime stories for kids in english. All time great stories we remember from our childhood. Read and share to your kids best morals for their great positive Life. 2. The Hen and the Falcon A falcon and a hen were talking to each other. The falcon said to the hen, “You are an ungrateful bird.” "Why do you say that?" the hen asked angrily. The falcon replied, “Your masters feed you but you fly from one corner to another, if they come to catch you. ungrateful. I am a wild bird, yet I always please those who are kind to me.” The hen asked quietly, “I have seen hundreds of hens being roasted. If you were in my place, you would never go near your masters. While I only fly from corner to corner, you would fly from hill to hill.” Moral: Do not judge without understanding the whole story. 3. The Mouse Turned into a Lion One day, a sage saw a mouse being chased by a cat. The sage, with his supernatural powers, made him a cat to save h...

story 5 naina kotla

 जिसमें लिखा था - आप लोगों को अब तक खाना  बनाने और खाने का भरपूर समय दिया गया, जिसके लिए आपको मेरा धन्यवाद करना चाहिए। अब यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप इस घर का बिल्कुल अपने घर की तरह ही ध्यान रखें और इस घर में आने वाले मेहमानों को अपना ही मेहमान समझें इसलिए आप लोगों को मेरे सबसे प्रिय मेहमानों के लिए हॉल के डाइनिंग टेबल पर खाना लगाना है। तुम्हारा प्रिय बुड्ढा - सुमित सक्सेना। “ शायद यह तुम्हारी बात कर रहा है! ” अश्वत उस संदेश में लिखी बातों को समझते हुए नैना से बोला। “ यह बुड्ढा अपने आप को भगवान समझता है क्या? इसको ऐसा मज़ा चखाऊँगी कि दोबारा मेरे हाथों का खाना नहीं मांगेगा। ” नैना भड़कते हुए पटर-पटर किसी षड्यंत्र के बारे में सोचते हुए बोली। नैना ने गुस्से में सबसे पहले अश्वत द्वारा बनाई गई चाय में एक मुट्ठी मिर्च डाल दी। अचानक उसे रोकते हुए अश्वत बोला, “ तुम पागल हो गई हो क्या! तुम्हें पता है, इसके कितने बुरे परिणाम हो सकते हैं हमें इसकी सज़ा मिल सकती है। ” “ सज़ा! इस घर में कैद रहने से ज्यादा बुरा और क्या हो सकता है। ” नैना  ने कहा।